Breaking News

Mahindra Thar Roxx Launch: महिंद्रा की 5 Door Thar हुई लॉन्च, क्या है कीमत

Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा की 5 door Thar हुई लॉन्च, जिसकी कीमत 12.99 लाख से शुरू होती हैं। इसमें 19 इंच के व्हील दिए गए हैं। जो इसे और भी अधिक शानदार बनाते हैं 

Mahindra Thar Roxx
Mahindra Thar Roxx 

Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा ने 5 door Thar लॉन्च की हैं। जिसका सभी बेशब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वह इंतजार खत्म हो गया हैं। महिंद्रा Thar का 3 डोर वेरिएंट तो पहले से ही लोगों के बीच फैमस हैं। अब Thar Roxx के नाम से 5 डोर के साथ लॉन्च किया गया हैं। चलिए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में - 

Mahindra Thar Roxx: 5 Door Thar Roxx की क्या रहेंगी कीमत

काफी समय से लोग महिंद्रा की 5 Door Thar का इंतजार कर रहे थे। अब महिंद्रा ने उस इंतजार 5 Door Thar को लॉन्च कर खत्म कर दिया है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो डीजल वेरिएंट की शुरवात 13.99 लाख से होगी और पेट्रोल वेरिएंट की शुरवात 12.99 से होगी।

Mahindra Thar Roxx:Features

Interior Features 

महिंद्रा के 5 Door Thar के इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड और डोर पर सॉफ्ट टच लेदर दिया गया है। टच स्क्रीन के साथ इन्फोनेटमेंट सिस्टम दिया गया है। सेकंड रो में दो एडजस्टेबल हेड रेस्ट दिया गया है। सेंटर में हेड रेस्ट एडजस्टेबल नहीं है। सेंटर में आर्म रेस्ट दिया है जिसमें दो कप होल्डर मिलते हैं। रियर में एसी वेंट हैं जिसके साथ सी पोर्ट भी दिया गया है। वही सीट की बात करे तो वैंटिलेटेड सीट दिया गया है जो इसे आरामदायक स्थिति प्रदान करता हैं। वही ड्राइविंग सीट को इलेक्ट्रिकली एडजस्ट कर सकते हैं। रूफ को पेनोरेमिक रखा गया हैं।

Exterior Features 

Thar Roxx का एक्सट्रियर बहुत ही शानदार हैं। इसके फ्रंट में DRL LED प्रोजेक्टर दिया गया है। फ्रंट में ग्रिल में काफी बदलाव किया गया हैं ग्रिल में 6 स्लेट्स दिए गए हैं जो इसे पहले वाली थार से अलग करते हैं। फ्रंट में ही दो सेंसर पार्किंग के लिए दिए हुए हैं। इसकी छत मेटल की बनी हुई हैं। फाइबर को इस्तेमाल नहीं किया गया। थार की टेल लैंप एलईडी हैं जबकि लाइट और इंडिक्टर एलईडी नहीं है।


उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी इसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

टिप्पणियाँ

Popular Posts

Sugarcane Juice Benefits : गन्ने का रस सेहत के लिए वरदान,बस रखे इन बातों का ध्यान

BSF RECRUITMENT 2024 : बीएसएफ में एसआई और हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए 1 जून से आवेदक होंगे शुरू

World's Fastest Cars: सुपरकार की स्पीड इतनी की जानकर हैरान हो जाओगे

Renault Arkana Suv: Renault की ये Suv मचा देगी धमाल, सितंबर 2024 में होगी लॉन्च

IPL 2024

Maruti New Dzire Launch